फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The State Administration of protesters swell limbs

राज्य आंदोलनकारियों ने प्रशासन के हाथ-पांव फुलाए

Mon, 02 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
The State Administration of protesters swell limbs
टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 चिन्हीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारियों ने सोमवार को प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। सुबह आठ बजे दो आंदोलनकारी मोबाइल टावर में चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। पूरा पुलिस प्रशासन धरना स्थल पर पहुंच गया। बाद में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता की, जिलाधिकारी ने सात जनवरी को मांग पूरी होने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है।

मालूम हो कि चिन्हीकरण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से धरना दे रहे हैं। दिसंबर मध्य में प्रशासन ने शीघ्र चिन्हीकरण का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म करा दिया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। राज्य आंदोलनकारी 22 दिसंबर से फिर नगर पंचायत प्रांगण में धरने पर बैठ गए। इस बीच आंदोलन की उपेक्षा से गुस्साए आंदोलनकारी मनोज अधिकारी और गोपाल राणा सोमवार की सुबह आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गए और वहीं से नारेबाजी करने लगे, इससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


रानीखेत के सीओ कमलराम, एसडीएम गौरव चटवाल, एलआईयू प्रभारी केपीएस धामी, थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अमला धरना स्थल पर एकत्रित हो गया। बाद में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने फोन पर जिलाधिकारी से विस्तृत वार्ता की। डीएम ने कहा कि सात जनवरी को हर हाल में चिन्हीकरण की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी, शेष आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण स्वयं उनके सम्मुख होगा। लिखित आश्वासन के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे आंदोलनकारी टावर से उतर आए। वार्ता में मोहन रावत, कैलाश फुलारा, धनी राम, कुंदन राम, दान सिंह, लक्ष्मण सिंह, नवीन जोशी, आनंद बिष्ट, राम सिंह, मनोहर जोशी, चंदन नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed