फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The snake did not come out of the drain hole on Sunday

नाली से बाहर न निकलने से रविवार को भी नही पकड़ा जा सका सांप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The snake did not come out of the drain hole on Sunday
चौखुटिया जीजीआईसी में सांप पकड़ने को तैनात विशेषज्ञ के साथ वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी में पिछले बारह दिनों से दहशत का सबब बना सांप पकड़ में नहीं आ पा रहा है। रविवार को अल्मोड़ा से पहुंची टीम चार घंटे तक मौके पर डटी रही, लेकिन सांप के बाहर न निकलने से उसे पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन

जीजीआई चौखुटिया में जूनियर कक्षाओं के निकट के बरामदे से लगी हुई नाली के एक छेद से पिछले बारह दिनों से एक सांप निकल रहा है। जिसको लेकर छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाएं भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा की सूचना पर शुक्रवार को पहुंची वन विभाग की टीम विशेषज्ञ न होने से खाली हाथ लौट गई थी। विभाग द्वारा रविवार को सांप पकड़ने में पारंगत विशेषज्ञ भुवन लाल के नेतृत्व में एक टीम फिर भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे पर उपकरण लेकर मौके पर डटी रही, परंतु सांप छेद से बाहर नहीं निकला। जिसके चलते टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। टीम में अल्मोड़ा से पहुंचे भुवन लाल के अलावा द्वाराहाट से प्रेमसिंह नेगी, जीवन सिंह बिष्ट और मोहन सिंह किरौला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed