फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The School Education Department has issued instructions to immediately end the affiliation of teachers.

Almora News: विद्यालयी शिक्षा विभाग ने किए शिक्षकों का संबद्धीकरण तत्काल समाप्त करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The School Education Department has issued instructions to immediately end the affiliation of teachers.
अल्मोड़ा। विद्यालयी शिक्षा विभाग ने लंबे समय से मूल विद्यालयों से अन्यत्र संबद्ध शिक्षकों और कार्मिकों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संबद्धीकरण के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के सभी कार्मिकों का संबद्धीकरण खत्म किया जाएगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है और इस कारण शिक्षकों को अन्यत्र संबद्ध किया गया है, उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है। विभाग ने बताया कि अधिकतर संबद्धीकरण केवल एक शिक्षा सत्र के लिए किए गए थे लेकिन वे लंबे समय से जारी हैं। इसके अतिरिक्त, विद्या समीक्षा केंद्र में कार्यरत कार्मिकों को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक छूट प्रदान की जाएगी। जैसे ही उनके स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित होगी, उन्हें भी मूल तैनाती पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
जिले में 10 शिक्षक अपने मूल विद्यालय से दूसरे स्थानों पर संबद्ध हैं। उनमें से आठ शिक्षक महानिदेशालय स्तर से संबद्ध किए गए थे। उनकी सूची विभाग को भेज दी गई है। इनका संबद्धीकरण उन्हीं के स्तर से समाप्त किया जाएगा। वहीं दो शिक्षक कार्यालय में हैं उनकी सूची भी भेजी जा रही है। -चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed