फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The road will not be bothered by people who do not vote

सड़क न बनने से परेशान लोग वोट नहीं डालेंगे

Wed, 18 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

 सत्तारूढ़ दलों द्वारा जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नही कराने से कई स्थानों पर लोगों में असंतोष  है। तहसील क्षेत्र के चनौदा घाटी क्षेत्र के भेटा, बड़सीला, तीताकोट, मेल्टी, धलरखोला, सैजारी समेत अन्य गांव आज तक सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। इससे गुस्साए क्षेत्र के करीब डेढ़ हजार मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है।

विज्ञापन


2006 में चनौदा-सैजारी सड़क को मंजूरी मिली। दस साल बीत गए हैं, पर सड़क बनना तो दूर अब तक सर्वे भी नहीं हुआ है। इस सड़क से भेटा, बड़सीला, तीताकोट, मेल्टी, धलरखोला और अंबेडकर गांव सैजारी को यातायात सुविधा मुहैया कराई जानी थी। सड़क के अभाव में इन गांवों के ग्रामीण छह से सात किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते हैं। बीमार और बुजुर्गों को डोली में लाना मजबूरी है। कई बार तो बीमार लोगों को समय से चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल पाती है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, शासन, डीएम, एसडीएम, लोनिवि, निर्वाचन आयोग को पूर्व में पत्र भेज चुके हैं, पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार, प्रशासन, लोनिवि और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से आहत क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डालने का एलान किया है। भेटा के प्रधान आनंद राम, तीताकोट के प्रधान सुनील कुमार टम्टा, सुंदर सिंह, विनोद सिंह, पान सिंह ने कहा कि सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं, पर एक दशक बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। इस बार क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed