{"_id":"3ee2f30657b0e58f6504fa0e49ffc960","slug":"the-road-was-not-cilianaula-bdhan-dadhmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनी चिलियानौला-बधाण-दाड़मी की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनी चिलियानौला-बधाण-दाड़मी की सड़क
ब्यूरो /अमर उजाला, चिलियानौला (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला कसबा नगरपालिका बन चुका है, लेकिन चार साल पूर्व इससे जुड़े गांवों के लिए स्वीकृत हैड़ाखान-दाड़मी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ी पड़ रही है। हालांकि मार्ग निर्माण में वन भूमि की औपचारिकताएं भी आड़े आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने अतिशीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चिलियानौला बाजार और कसबे से लेकर इसके साथ जुड़े बधाण गांव तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सडक़ों की जरूरत है। जालली-मासी मोटर मार्ग के अलावा यहां अन्य कोई भी स्थानीय संपर्क मार्ग नहीं है।
विज्ञापन
बधाण, दाड़मी, सरस्वती ऊलन मिल के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए चार साल पूर्व तत्कालीन विधायक करन माहरा ने यहां के लिए हैड़ाखान-दाड़मी-बधाण मोटर मार्ग के नाम से तीन किमी लंबी सड़क को मंजूरी दी और इसके लिए छह लाख रुपये मंजूर किए, लेकिन इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
जिस कारण ग्रामीणों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर चिलियानौला आना पड़ता है। लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारियों ने बताया कि दो साल पहले जुलाई में वन भूमि का प्रस्ताव वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं को भेजा गया। वहां से 11 मामलों पर आपत्तियां प्राप्त हुई।
इसके बाद आपत्तियों का निराकरण कर 16 सितंबर को फिर से वन संरक्षक अल्मोड़ा के माध्यम से भेजा गया, लेकिन देहरादून नोडल अधिकारी के स्तर से कुछ आपत्तियां प्राप्त हुई। लोनिवि ने गत वर्ष ही संपूर्ण आपत्तियों का निस्तारण कर प्रभागीय वनाधिकारी के माध्यम से वन विभाग को भेज दिया था।
वन भूमि का मामला हल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वरिष्ठ व्यापारी विपिन शर्मा ने कहा कि मोटर मार्ग नहीं बनने से लोग परेशान हैं। लोनिवि को इस बारे में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।