फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The results of odd semester examinations will be declared in February in almora

Almora News: विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम फरवरी में होंगे जारी

Wed, 28 Jan 2026 05:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 28 Jan 2026 05:31 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम इस बार फरवरी माह में घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
The results of odd semester examinations will be declared in February in almora

विस्तार

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे जानने को इस बार छात्र-छात्राओं को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन का दावा है कि फरवरी में सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक पहले, तीसरे और पांचवें, स्तानकोत्तर पहले, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी को समाप्त हुईं। इस शिक्षा सत्र 32 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विवि प्रबंधन ने 13 जनवरी से शुरू किया। विवि प्रबंधन के मुताबिक अब तक 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। उनका दावा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह से परीक्षाफल जारी होने शुरू होंगे और माह के अंत तक सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन

जांची गई पुस्तिकाओं की फिर होगी जांच

विवि प्रबंधन के मुताबिक परीक्षाफल में पारदर्शीता लाने के उद्देश्य से जांची गई उत्तरपुस्तिकाओं की फिर से जांच होगी ताकि समय रहते खामियों का दूर किया जा सके। इस पहल से विद्यार्थियों को परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी को ठीक करवाने को विवि के चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता बनी रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी प्राध्यापक मूल्यांकन कार्य में जुटे हैं। फरवरी महीने के अंत तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। -प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed