फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The process of getting maps of commercial buildings approved will begin in Almora.

Almora News: अल्मोड़ा में शुरू होगी व्यावसायिक भवनों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया

Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The process of getting maps of commercial buildings approved will begin in Almora.
अल्मोड़ा। दीपावली के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने विकास कार्यों और पंचायत की आय में वृद्धि को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रहण करने के बाद से पंचायत की संपत्तियों के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन व्यावसायिक भवनों के नक्शे स्वीकृत करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
हवालबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट और चौघानपाटा स्थित पंचायत परिसरों की चहारदीवारी और जीर्णोद्धार कर उन्हें आय के नए स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत मुख्य बाजारों में स्वच्छकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सोमेश्वर, मासी, देघाट, बग्वालीपोखर, दन्या और जागेश्वर जैसे बाजारों में नियमित रूप से ई-रिक्शा कूड़ा वाहन संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 11 विकासखंडों में सप्ताहवार निर्धारित दिनों में पिकअप वाहनों से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवालबाग, धौलादेवी, द्वाराहाट, भिकियासैंण, स्याल्दे, लमगड़ा, ताड़ीखेत और भैसियाछाना में प्लास्टिक अपशिष्ट के लिए कम्पेक्टर मशीनें संचालित की जा रही हैं। अब तक 8.5 टन प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण कर रिसाइक्लिंग के लिए उधमसिंहनगर भेजा गया है।
राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के अनुदान से संपर्क मार्ग, पुलिया, जल संरक्षण, पेयजल योजनाएं, सौर ऊर्जा, जनमिलन केंद्र और पंचायत परिसंपत्तियों के रखरखाव जैसे कार्य किए जाएंगे।
दैवीय आपदा, सांसद और विधायक निधि से भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी सदस्यों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, गोपाल सिंह गैड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed