फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The problems of Dholchina region should be resolved

धौलछीना क्षेत्र की समस्याओं का निवारण करने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
The problems of Dholchina region should be resolved
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना के धौलछीना में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उठाई हैं। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के निवारण की मांग की।
विज्ञापन

धौलछीना व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रहीं हैं। जिसको रोकने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में तत्काल पुलिस चौकी खुलनी चाहिए। कहा कि पिछली बरसात से धौलछीना-जैलाबाज ट्रैकिंग मार्ग बंद पड़ा है, जिससे बिमलकोट, आनंदमयी आश्रम, वृद्धजागेश्वर और जागेश्वर जोन वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शीघ्र पुलिस चौकी खुलवाने, मार्ग की मरम्मत करवाने, पिछले चार सालों से खराब पड़े एटीएम को संचालित करवाने, एसबीआई की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग उठाई। इसके अलावा 2013 मेें स्वीकृत धौलछीना तहसील को भी जल्द अस्तित्व में लाने, बिमलकोट मेला परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना का उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पद सृजित करवाने, बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग के आठ किमी शेष मार्ग पर डामरीकरण, आबादी क्षेत्र में मकानों के ऊपर से जा रहीं 11 केवी हाई टेंशन लाइन को शिफ्ट करने आदि मांगें उठाईं। डीएम ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को मांगों पर सार्थक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed