{"_id":"57f14d2d4f1c1bce4b575338","slug":"the-principal-complaint-registered-against-unknown-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में डिग्री कालेज लमगड़ा प्रशासन और कांग्रेस सरकार का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुए विवाद की जांच के लिए प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है और जांच पूरी कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे की रिपोर्ट पर लमगड़ा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने धक्का-मुक्की, गालीगलौच करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 332, 504, 323 में मामला दर्ज कर लिया है।
राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को लमगड़ा में विवाद हो गया था। एबीवीपी के प्रत्याशियों ने कॉलेज प्रशासन पर नामांकन न करने देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ ही अभद्रता हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पांडे की लमगड़ा थाना पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि अज्ञात लोगों ने उनके कार्यालय में आकर धक्का-मुक्की की। गालीगलौच कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। थाना पुलिस ने धारा 332, 504, 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह एक अक्तूबर को नामाकंन कराने पहुंचे।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं के दबाव में प्राचार्य, कॉलेज प्रशासन ने उन्हें नामांकन दाखिल नहीं करने दिया। आरोप लगाया है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उनके परिचय पत्र ले गए। उन्होंने जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर देने वालों में एबीवीपी के प्रत्याशी गणेश बिष्ट, नीमा पांडे, रुचि कपकोटी, यशवंत कपकोटी, शंकर सिजवाली शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जैंती के एसडीएम एनएस नगन्याल ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है और पांच दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य से अभद्रता करने वालों की हो गिरफ्तारी
अल्मोड़ा। लमगड़ा में हुई छात्रसंघ पदाधिकारियों, व्यापार मंडल, सामाजिक कार्यकर्ताों की बैठक में वक्ताओं ने प्राचार्य के साथ अभद्रता करने वालों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज नगरकोटी, उपाध्यक्ष चंपा बिष्ट, सचिव हीरा बिष्ट, संयुक्त सचिव रजिया अंसारी, कोषाध्यक्ष महिपाल नगरकोटी, विवि प्रतिनिधि रवींद्र मेर, दीवान सतवाल आदि थे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी पुलिस में तहरीर दी है।