{"_id":"675a5c2e4eebef3114b40d2d5e342b2e","slug":"the-preparations-are-finished-by-the-time-nanda-devi-fair-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी मेले की तैयारियां समय से पूरी कर लें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी मेले की तैयारियां समय से पूरी कर लें: डीएम
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नंदादेवी मेले को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने मेले की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं और कहा कि मेले में सेना के अधिकारियों से बैंड भेजने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सांस्कृतिक जुलूस और डोला विसर्जन के दौरान पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था रखने को कहा। बिजली, मनोरंजन कर और टेलीफोन विभाग को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर नगर में झूलते तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक को मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण करने, डीईओ माध्यमिक को स्थानीय स्कूलों के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक जुलूस और डोला विसर्जन के दौरान डाक्टरों की टीम सहित एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। मेले के दौरान लाला बाजार से मंदिर की सीढ़ियों तक बैरिकेडिंग करने को कहा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि 18 सितंबर से 23 सितंबर तक चलने वाले मेले के दौरान सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा।
एसपी केएस गन्याल ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन करने वालों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पुन: बैठक होगी।
इस अवसर पर मेला समिति के शिरीष पांडे, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, मुन्ना वर्मा, एलके पंत, तारा चंद्र जोशी आदि ने भी विचार रखे। बैठक में जल संस्थान, जल निगम, बिजली और अन्य विभागों के अधिकारी थे।