{"_id":"60e496e68ebc3ec90c274363","slug":"the-pradhans-of-almora-demanded-to-increase-the-honorarium-almora-news-hld4302751197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान बोले-हमारा मानदेय बढ़ाओ, पूर्व की तरह हो बजट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान बोले-हमारा मानदेय बढ़ाओ, पूर्व की तरह हो बजट आवंटित
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। । बारह सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन का ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन जारी है। धौलादेवी में प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मानदेय बढ़ाने, सीएससी को ग्राम पंचायतों से 2500 रुपये की राशि देने के आदेश को वापस लेने सहित अन्य मांगें कीं।
धौलादेवी विकासखंड में प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। दस हजार रुपये मानदेय देने की मांग अधूरी है। कार्यकाल पूरा होने के बाद पांच हजार रुपये पेंशन देने की मांग पर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार पर पंद्रहवें वित्त से ग्राम पंचायतों को मिल रही धनराशि में भी कटौती का आरोप लगाया और पूर्व की तरह बजट आवंटित करने की मांग उठाई। धरने में प्रधान संगठन के संरक्षक मोहन सिंह सिंग्वाल, जगदीश नाथ गोस्वामी, दयाकिशन, बहादुर राम, सुनीता देवी, जमुना बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे आदि ने भाग लिया।
द्वाराहाट में प्रधानों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन तालाबंदी की घोषणा की है। ताड़ीखेत में भी प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में लगातार संघर्ष जारी है। द्वाराहाट में तालाबंदी कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी, दिवान सिंह अधिकारी, प्रेमलता तिवारी, रेखा गोस्वामी, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, सतीश उपाध्याय आदि थे।