फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The post of BEO has been vacant in Lamgra block for five years

लमगड़ा ब्लाक में पांच सालों से खाली चल रहा है बीईओ का पद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
The post of BEO has been vacant in Lamgra block for five years
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (बीईओ) का पद लंबे समय से खाली है। इस कारण युवक और महिला मंगल दलों का गठन, पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्धारण के अलावा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड में 2016 से लंबे समय से क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद रिक्त है,जिससे विकासखंड के विभिन्न गांवों में युवक और महिला मंगल दलों के गठन आदि में दिक्कतें हो रही हैं। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि विभाग ने दूसरे ब्लॉक के बीईओ को लमगड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजीव नयन तिवारी ने बताया कि लमगड़ा में क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद रिक्त है। धौलादेवी ब्लॉक के बीईओ अशोक कुमार को लमगड़ा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। खाली पदों की सूचना युवा कल्याण और पीआरडी निदेशालय को भेजी गई है। इन पदों पर नियुक्ति अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed