फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The NSS camp begins

जीजीआईसी का एनएसएस शिविर शुरू

Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The NSS camp begins
जीजीआईसी का एनएसएस शिविर शुरू - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का शिविर डयोलीडाना में आयोजित किया गया। स्कूल से डयोलीडाना तक स्वयंसेवियों ने रैली निकाली। छात्रों ने मंदिर परिसर में फुलवाड़ी की गुड़ाई कर खरपतवार नष्ट की और झाड़ियां उखाड़ी।

विज्ञापन


मंदिर परिसर के आसपास फैले प्लास्टिक और अन्य कूड़े का निस्तारण किया। कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन चौधरी ने नोटबंदी से हो रही परेशानी को कैशलेस व्यवस्था से दूर करने की जानकारी दी। श्रद्धालुओं, पर्यटकों को एनएसएस के उद्देश्य बताए। स्वयंसेवियों ने मंदिर में पूजा की। भजन, कीर्तन, कुमाऊंनी गीत गाए। इतिहास प्रवक्ता दीपक कुमार थापा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। समापन सत्र में स्वयंसेवी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह बिष्ट ने एनएसएस को समाज सेवा का उचित माध्यम बताया और अनुशासन में रहकर समाज को बुराइयों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजिका प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने एनएसएस के उद्देश्य बताए। अध्यक्षता करते हुए एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। इससे पूर्व छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, रैलियों के माध्यम से समाज को नशा, जुआ जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता अभियान भी छात्राओं ने चलाया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर यहां अंबेडकर ग्राम भुमकिया में शुरू हो गया है। उद्घाटन करते हुए प्रधान अनीता आर्या ने एनएसएस के उद्देश्य बताए और समाज में जागरूकता लाने की अपील की। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओं से अनुशासन में रहकर समाज को बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने पर जोर दिया, स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सैनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉ. अमिता प्रकाश, अनीता कोठारी ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथि युगल किशोर आर्य, अति विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी थे। बीईओ प्रतिनिधि धन सिंह बिष्ट, बीआरसी राधेश्याम गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने भी विचार रखे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed