फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The municipal staff held office in the courtyard

पालिका कर्मियों ने दिया कार्यालय प्रांगण में धरना

Fri, 21 Jun 2019 11:33 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 21 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
The municipal staff held office in the courtyard
नगर पालिका कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
 प्रदेश के निकायों में ठेका प्रथा समाप्त करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ और निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पालिका कर्मचारियों ने पालिका प्रांगण में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने ने 22 जून को शहर में जुलूस निकालने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नवसृजित वार्डों रैपालाली और दुगालखोला में सफाई कार्य के लिए अलग से संविदा और दैनिक वेतन कार्मिकों की नियुक्त की जाए। कर्मचारियों की पालिका सीमा से बाहर ड्यूटी लगाने का विरोध किया गया। उन्होंने कार्मिकों को भविष्य निधि ब्याज का लाभ देने, गंभीर रूप से बीमार कार्मिकों को उपचार के लिए पैसा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बारह कर्मचारी सातवें वेतनमान के एरियर के वंचित हैं। अतिवृष्टि प्रभावित गणेशीगैर में आवासों का पुनर्निर्माण करने की भी मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराने, तीन फीसदी एरियर का जल्द भुगतान करने, सफाई कर्मियों की बस्ती में पानी के स्टैंड पोस्ट लगाने आदि मांगों के समाधान की मांग उठाई। धरना देने वालों  निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेश जोशी, सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश केशरी, राजेश टांक, दीपक चंदेल, राजेश खनी, किशन सिंह बिष्ट, मुकेश भंडारी, मुकेश पवार, दिनेश चुनियाल, नरेश, रवि, कमल कुमार पाठक, देवेंद्र, हरीश आर्य, रूप सिंह, मतेश कुमार, गणेश बिष्ट, पुष्कर सिंह, गिरीश चंद्र बरनौला, कपिल चंद्र आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed