{"_id":"5a904e364f1c1bb2208badb9","slug":"the-movie-tikili-and-lakshmi-bam-is-in-berlin","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टिकली एंड लक्ष्मी बम’ फिल्म की बर्लिन में धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टिकली एंड लक्ष्मी बम’ फिल्म की बर्लिन में धूम
अमित उप्रेती
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री कृतिका पांडे।
- फोटो : अमर उजाला
बिच्छू का मंत्र हिंदी फीचर फिल्म से बॉलीवुड का सफर शुरू करने वाली अल्मोड़ा की कृतिका पांडे की एक और हिंदी फीचर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही टिकली एंड लक्ष्मी बम नाम की फिल्म को बर्लिन इनडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिल चुका है।
यूट्यूब में डाले गए फिल्म के कुछ वीडियो भी इन दिनों काफी पापुलर हो रहे हैं। सेक्स वर्कर की जिंदगी और पीड़ा को बयां करती इस फिल्म में कृतिका ने उत्तराखंड की एक लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म के कलाकारों से लेकर सिनेमेटोग्राफर, एडिटर और सहायक निर्देशक सभी महिलाएं हैं।
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे से अभिनय में परास्नातक कर चुकी कृतिका को फिल्म निर्देशक आदित्य कृपलानी ने टिकली एंड लक्ष्मी बम फीचर फिल्म के किरदार के लिए चुना था। अब फिल्म तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व बर्लिन में हुए बर्लिन इनडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में बेहतर कथानक के साथ अभिनय और निर्देशन के लिए फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है। मालूम हो कि कृतिका ने पिछले साल अनूप सिंह के निर्देशन में तैयार बिच्छू का मंत्र हिंदी फीचर फिल्म से बालीवुड में पदार्पण किया था।
इस दौरान वह कई शार्ट फिल्मों में भी काम कर रही हैं। बतौर मुख्य सहायक निर्देशक भी उन्होंने ‘उसका पहला समय’ नाम से शार्ट फिल्म भी बनाई थी जिसका यूके एशियाई फिल्म महोत्सव के लिए चयन हुआ है।
लोक गायिका लता पांडे और प्रो. विजय पांडे की पुत्री कृतिका ने अमर उजाला को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म सेक्स वर्कर महिलाओं पर आधारित है। फिल्म में सेक्स वर्कर की पीड़ा को दिखाते हुए बताया गया है कि उनका कार्य किस तरह असुरक्षित है और उनको किन समस्याओं से जूझना पड़ता है।
फिल्म की सेनेमेटोग्राफर अदिति शर्मा, एडिटर रचिता, सहायक निर्देशक अनुराधा के अलावा सभी आठ किरदारों में भी महिलाएं ही हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई के पवाई में हुई है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म देशभर के सिनेमा घरों में जुलाई-अगस्त के बीच रिलीज होगी।