फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The meeting in Almora

अल्मोड़ा में हुई बैठक

Sat, 16 Jan 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 16 Jan 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
The meeting in Almora

 प्रदेश के लोक निर्माण, शहरी विकास और राजस्व सचिव डीएस गर्ब्याल ने जिले में एडीबी खंड के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश मुख्य अभियंता लोनिवि को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही सिद्ध होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में श्री गर्ब्याल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। यदि शिकायत प्राप्त होगी तो गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन


 सड़क निर्माण के समय पानी निकासी सहित नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दें। मुख्य अभियंता लोनिवि को सभी निर्माणाधीन सड़कों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देनदारी का भुगतान करने के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा। सड़कों में डामरीकरण फरवरी के पश्चात करें। सभी अधिकारी डीएम से समन्वय बनाकर काम करें। शहरी विकास की समीक्षा में सचिव ने कहा कि पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों और सेवारत कर्मचारियों की देनदारी के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई गतिमान है।

 कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका को अंडर ग्राउंड डस्टबिन उपलब्ध कराने पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सचिव के सम्मुख अवस्थापना मद में धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। सचिव ने राजस्व उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा भी की।


बैठक में डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम ईला गिरि, एसडीएम विवेक राय, वैभव गुप्ता, मुख्य अभियंता लोनिवि केपी जोशी, अधीक्षण अभियंता योगेश लाल शैल, एसई एडीबी गुलाब राम, ईई आनद सिंह बिष्ट, एसई लोनिवि चंदन सिंह नेगी, एडी पांडे, संजय सिन्हा, कुंदन लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed