फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The market for local products will be available: Lunti

स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होगा : लुंठी

Tue, 16 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
The market for local products will be available: Lunti

 राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि राज्य  में सहकारिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। परिषद स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


 सहकारिता समिति के सदस्यों के लिए 25 फरवरी से  पिथौरागढ़ में तीन दिवसीय कार्यशाला होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत और परिषद के अध्यक्ष यशपाल आर्य कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


यहां  जिला सहकारी बैंक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री लुंठी ने  बताया कि राज्य में मडुवा, झिंगुरा, चीणा, उदड़, नौरंगी, मसूर, गहत,  कुल्थी, सोयाबीन, भट, तिल, तोरिया, सरसों का काफी मात्रा में उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन उत्पादों को आज तक न तो उचित पहचान मिली और न ही बाजार। परिषद  के माध्यम से अब इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यहां के उत्पादों को पहचान मिल सके।


 उन्होंने  बताया कि कार्यशाला में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के सहकारिता समिति के सदस्य भाग लेंगे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष  प्रशांत भैसोड़ा, हीरा सिंह मेहरा, प्रमोद रावत, आशीष  वर्मा, विरेंद्र नगरकोटी, पीकेएस फर्त्याल,  हयात चंद्र,गणेश रावल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed