फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Female leopard that spread terror for a month caged

Almora News: एक माह से दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद

Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Female leopard that spread terror for a month caged
अल्मोड़ा। नगर के बीचोंबीच स्थित आर्मी कैंट क्षेत्र में एक माह से दहशत का पर्याय बन चुकी मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजर में कैद हुई। दुगालखोला और कैंट में तेंदुए की लगातार सक्रियता बढ़ने की शिकायत पर वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व यहां पिंजरा स्थापित किया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का रेस्क्यू कर उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जहांं चिकित्सकों की निगरानी में तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के दुगालखोला और कैंट क्षेत्र में मादा तेंदुए की धमक से लोग खौफ में थे। जिलाधिकारी और एसएसपी आवास के पास कई बार तेंदुए की मौजूदगी सीसीटीवी में देखी गई। वन विभाग ने शिकायत मिलने पर एक सप्ताह पूर्व कैंट क्षेत्र में पिंजरा लगाया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:30 बजे लोगों ने जब मादा तेंदुए को पिंजरे में फंस देखा तो उसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद टीम ने तेंदुआ का रेस्क्यू कर उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा। हवालबाग रेंज के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र आठ से 10 वर्ष की बीच है। रेस्क्यू सेंटर में तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद तेंदुए को उसके मूल आवास में छोड़ दिया जाएगा। लंबे समय बाद मादा तेंदुए की पकड़ में आने से लोगों को इसकी दहशत से निजात मिली।
विज्ञापन

एक महिला पर हमला कर चुका है तेंदुआ
करीब एक माह पूर्व छह सितंबर को नगर के दुगालखोला में दिनदहाड़े एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर हलके पंजे के निशान आए थे। विभाग ने आशंका जताई कि दुगालखोला में महिला पर हमला करने वाली हमलावर यहीं मादा तेंदुआ रही होगी। तब से क्षेत्र के लोग तेंदुए की दहशत के चलते शाम ढलते ही घरों के भीतर कैद होने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed