फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The loss- old Indira Amma Restaurant

घाटे में चल रहा इंदिरा अम्मा भोजनालय

Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The loss- old Indira Amma Restaurant
इंदिरा गांधी अम्मा भोजनालय अल्मोड़ा में खाना बनाती कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 नगर में स्थित इंदिरा अम्मा भोजनालय घाटे में चल रहा है। कमाई का बड़ा हिस्सा राशन, सब्जी आदि खरीदने में ही खर्च हो रहा है। ग्राहकों की कमी के कारण कर्मचारियों की तनख्वाह निकलनी मुश्किल हो रही है। भोजनालय संचालक के मुताबिक बीते जून में ही भोजनालय को करीब एक लाख रुपये का घाटा हुआ है।
विज्ञापन



अल्मोड़ा नगर में 2015 में इंदिरा अम्मा भोजनालय खोला गया है। शुरूआती दौर में इस  भोजनालय में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती थी। इससे भोजनालय अच्छा चल रहा था लेकिन पिछले कुछ समय से यह भोजनालय काफी घाटे में चल रहा है। ग्राहकों की संख्या कम होने से स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है।
विज्ञापन


भोजनालय के संचालक राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि पूरे जून  में करीब 2700 लोगों ने खाना खाया। जिससे सिर्फ  94,500 रुपये कमाई हुई है। जबकि राशन, सब्जी, दाल आदि में 1.12 लाख रुपये खर्च हो गया। उन्होंने बताया कि भोजनालय में आठ कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके वेतन आदि में प्रतिमाह 45 से 50 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जून में ही करीब एक लाख रुपये का घाटा हुआ है। सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि से किसी तरह कर्मचारियों को भुगतान किया जा रहा है। अम्मा भोजनालय को घाटे से उबारने  के लिए सरकार को सब्सिडी की राशि बढ़ानी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed