{"_id":"0a8a994d74076b59faf465461047faff","slug":"the-leopard-cubs-found-in-bakhali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाखली में मिला तेंदुए का शावक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाखली में मिला तेंदुए का शावक
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बाखली में रामगंगा से कुछ दूरी पर खेतों में तेंदुए का शावक मिला है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए हैं। शावक को देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर तेंदुआ भी देखा गया था, जो बाद में नदी की तरफ भाग गया। कुछ लोगों ने शावकों की संख्या दो बताई। अलबत्ता खेत में एक ही शावक मिला।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नवीन सिंह बिष्ट और चंदन सिंह आदि की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के शावक को अल्मोड़ा ले गई है। वन बीट अधिकारी खुशाल सिंह अटवाल ने बताया कि शावक दस से पंद्रह दिन के बीच की मादा है, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। टीम में वन दरोगा विनोद कुमार टम्टा, जगदीश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन