{"_id":"579266cd4f1c1b3859c4be05","slug":"the-launch-of-the-football-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेटर एकता ने किया मो. अली खान स्मृति सेवन-ए-साइड फुटबाल का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेटर एकता ने किया मो. अली खान स्मृति सेवन-ए-साइड फुटबाल का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल मैच का शुभारंभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रैमजे मैदान एनटीडी में मो. अली खान स्मृति सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने किया। पहले मैच में जेएमएफसी ने सॉकर ब्वाइज की टीम को हराया। उद्घाटन मैच जेएमएफसी और सॉकर ब्वाइज के मध्य खेला गया। पहले हाफ के सत्रहवें मिनट में जेएमएफसी के खिलाड़ी सुमित नेगी ने पहला गोल दिया। दूसरे हॉफ के 22वें मिनट में सुमित नेगी ने एक और गोल कर अपनी टीम को दो-शून्य की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
सॉकर ब्वॉइज की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। जेएमएफसी की टीम ने 2-0 गोल के अंतर से मैच जीत लिया। रेफरी सुंदर सिंह कनवाल, लाइन मैन कुलदीप सिंह थापा और पूरन सिंह थे। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट ने खिलाड़ियों से अनुशासित रहकर प्रतियोगिता में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज कांडपाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उद्घोषक हर्ष कनवाल और गिरीश धवन थे। प्रतियोगिता लियाकत अली खान की देखरेख में खेली जा रही है। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कोच श्याम भट्ट, सभासद हेम तिवारी, मुकेश नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन