{"_id":"698cbd7371bdee8f5c03bb94","slug":"the-last-rites-of-bhikiyasain-block-chief-satish-nainwal-were-performed-almora-news-c-232-1-shld1002-139748-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) रानीखेत विधायक के भाई एवं भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का बुधवार को बेतालघाट स्थित पैतृक घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सतीश नैनवाल के पुत्र वेदांत नैनवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी।
मंगलवार देर शाम सतीश नैनवाल का शव जैसे ही उनके आवास भतरौजखान पहुंचा, हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को भी परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार सुबह भतरौजखान से उनकी शवयात्रा निकाली गई। सैकड़ों वाहनों के साथ एक हजार से अधिक लोग बेतालघाट के लिए रवाना हुए, जहां पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पी.सी. नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मोहन नेगी, गिरीश भगत, पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कारगेती, मदन कठायत, कमलेश बोरा, मुकुल सती, आशीष पांडे, दीप भगत, दिनेश तिवारी, रवि मोहन अग्रवाल, दीप पांडे, मनजीत भगत, आशुतोष शाही, यतीश रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सतीश के निधन के बाद भिकियासैंण ब्लॉक की कमान ज्येष्ठ प्रमुख को
थोलीपाली सीट भी हुई रिक्त
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन के बाद अब ब्लॉक की प्रशासनिक और विकास संबंधी जिम्मेदारी ज्येष्ठ प्रमुख के हाथों में रहेगी। शासन की व्यवस्था के तहत नियमित ब्लॉक प्रमुख के निर्वाचन तक ज्येष्ठ प्रमुख दिगंबर सिंह ही कार्यभार संभालेंगे और ब्लॉक की योजनाओं, बैठकों व विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
सतीश नैनवाल के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र में कई विकास कार्य संचालित हो रहे थे। उनके निधन के बाद अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कराने की चुनौती भी सामने है। अधिकारियों का कहना है कि विकास योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कार्यों को जारी रखा जाएगा। इधर, उनके निधन के साथ ही थोलीपाली क्षेत्र की सीट भी रिक्त हो गई है। नियमानुसार अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिक्ति की सूचना भेजी जाएगी, जिसके बाद उपचुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। राजनीतिक दृष्टि से भी यह सीट महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आगामी उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।