फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The lack of blood bank personnel in Almora

अल्मोड़ा ब्लड बैंक में कर्मियों का अभाव

Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The lack of blood bank personnel in Almora
अल्मोड़ा ब्लड बैंक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित है, लेकिन ब्लड बैंक में कर्मचारियों का अभाव है। ब्लड बैंक में मेडिकल ऑफिसर, दो टेक्निशियन, एक स्टाफ नर्स, एक चतुर्थ कर्मी और स्वच्छक के पद सृजित हैं। ब्लड बैंक का कार्यभार संविदा पर तैनात पैथोलॉजिस्ट देख रहे हैं। टेक्निशियन के दो पदों में से एक पद खाली है।

विज्ञापन


जिसके चलते टेक्निशियन को चौबीस घंटे ड्यूटी देनी पड़ती है। स्टाफ नर्स, स्वच्छक का पद भी खाली है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल से यह कर्मचारी तैनात हैं। ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट ब्लड रखने की है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक में सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए प्रतिमाह करीब 100 यूनिट ब्लड की डिमांड आती है। जिसे यह पूरा करता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरएस शाही ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष से एड्स सेल से ब्लड बैंक को जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है। अब यह सामग्री जिला अस्पताल के माध्यम से खरीदी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed