{"_id":"5fd4ad1f8ebc3e3b903e5cde","slug":"the-important-role-of-school-and-community-in-children-s-education-almora-news-hld407052523","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा में स्कूल और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की शिक्षा में स्कूल और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र कनारीछीना भैंसियाछाना में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता डायट गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए जितना महत्वपूर्ण स्कूल है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका समुदाय की भी है।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के सहयोग से ही स्कूली शिक्षा पाठ्यचर्या का संचालन, भौतिक संसाधनों की पूर्ति और स्कूलों में समावेशी वातावरण सृजन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नोडल अधिकारी जीआईसी नौगांव रीठागाड़ के प्रधानाचार्य हरीश सिंह बनाई ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों का सीखने का क्रम नहीं टूटे इसके लिए स्कूल स्तर पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
संदर्भदाता लक्ष्मण सिंह डसीला और महिपाल सिंह जड़ौत ने प्रतिभागियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रमुख प्राविधान, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, परवेश की जाकनारी, आपदा प्रबंधन, स्कूल मैपिंग, संसाधनों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन संचालन में स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वातावरण निर्माण समावेशी शिक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत दूसरे चरण में संकुल के अंतर्गत चार प्राथमिक स्कलों के 24 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में देवेंद्र आर्या, प्रकाश पांडे, सूरज कुमार, मोहन सिंह, रेखा तिवारी, पूनम सनवाल, निर्मला देवी, तारा देवी, संतोषी देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थीं।