फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The house collapsed in Akhodia Tok, the village would have been washed away if there was no embankment

अखोड़िया तोक में मकान ध्वस्त, ग्रामीण बोले-तटबंध न होता तो बह जाता गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The house collapsed in Akhodia Tok, the village would have been washed away if there was no embankment
ग्वारिंग गधेरे में ऊफान से हुए नुकसान से मायूस ग्राम पंचायत असेठी अंतर्गत ग्वारी गांव के लोग। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बुधवार रात हुई तेज बारिश से ग्राम पंचायत पैली के अखोड़िया तोक में एक मकान जमींदोज हो गया। दो अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं। दूसरी तरफ असेठी के ग्वारिंग गधेरे के उफान पर आने से ग्वारी गांव के कई लोगों की उपजाऊ जमीन और गांव की सुरक्षा के लिए बने तटबंध बह गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पटबंध नहीं होते तो पूरा गांव बह सकता था।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से अखोड़िया निवासी गणेश राम का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। घटना का अंदेशा होते ही गणेश राम, उनकी पत्नी, मां और चार बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए। प्रभावित परिवार पास में किसी दूसरे के मकान में रह रहा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र गिरी ने बताया कि गांव के नंदन सिंह और रामसिंह के मकान में भी दरारें आई हैं। दोनों मकान खतरे की जद में हैं। सूचना पर तहसीलदार सतीश बर्थवाल और राजस्व उप निरीक्षक शेखर चंद्र ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इधर ग्वारी गांव में ग्वारिंग गधेरे के उफान में आने से ग्रामीण पूरी रात नहीं सो पाए। घरों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा मनरेगा से बनाए गए तटबंध और सिंचाई योजना के 25 पाइप भी बह गए हैं। बारिश से ग्वारी गांव सहित असेठी, बगड़ी ग्राम पंचायतों की पेयजल लाइन और भिचिलम गांव की सिंचाई योजना भी ध्वस्त हो गई है। प्रभावित नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, रूप सिंह कमला देवी ,बसंती देवी, हरूली देवी, हरि सिंह आदि ने क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। इधर जुकानी गधेरे के उफान पर आने से खीड़ा- खजुरानी मार्ग बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान क्षतिग्रस्त, बिजली भी गायब
बागेश्वर। पिछले 24 घंटे के भीतर कपकोट में 60, गरुड़ में 47.5 और बागेश्वर में 27.50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के दौरान काफलीगैर तहसील के छौना गांव के हर्ष सिंह पुत्र कुंवर का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से कपकोट तहसील के गुलम, परगड़, नगरगड़ा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

मलबे से पटीं सड़कें
बागेश्वर/अल्मोड़ा/सोमेश्वर। बारिश के कारण बागेश्वर से द्यागड़ जाने वाली सड़क आरे बाईपास के पास दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क ताल तलैया बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शामा-लीती-गोगिना, बागेश्वर गिरेछीना, सनगाड़-बास्ती, भानी-हरसिंग्याबगड़, धपोली-जेठाई, कपकोट-कर्मी-तोली, धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी, बघर, रौलियाना-लोहागड़ी मोटर मार्ग मलबा आने बंद रहीं। बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर शाम को यातायात सुचारु हो गया था। अल्मोड़ा में भिकियासैंण देघाट-बुंगीधारा सड़क, सोमेश्वर-अल्मोड़ा, सोमेश्वर-रानीखेत और अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटरमार्ग यातायात बाधित रहा, जिन्हें बाद में खोल दिया गया। उधर खैरना-मोहान मोटरमार्ग अब भी बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed