फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the government is working to conserve cow

गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेसहारा नहीं रहने दें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
the government is working to conserve cow
किस भवन में बैठक लेते उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अनथ्वाल ने कहा है कि राज्य सरकार पशुधन को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। साथ ही कृषकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित है। आयोग उपाध्यक्ष विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेसहारा नहीं रहने दिया जाए। राज्य में गो सेवा सदनों और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को आर्थिक मदद दी जाएगी। गोवंशीय पशुओं के जन्म-मृत्यु रजिस्टर अवश्य बनाया जाए। जिससे उनकी सही गणना का पता चल सके। गोवंशीय पशुओं की देखरेख में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री स्वयं भी गो माता की सेवा को सबसे बड़ा तीर्थ मानते हैं। सरकार भी गोवंशीय पशुओं के संवर्धन और देखभाल के लिए सार्थक पहल कर रही है। सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में गो सेवा समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में 22 गोशालाएं पंजीकृत हैं। इनका विस्तार कर संख्या दो सौ की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह भूमि बैंक बनाएं। उसमें गोशाला और चारागाहों के लिए भूमि उपलब्ध कराएं। 25 ग्राम पंचायतों के बीच एक गौशाला का निर्माण अवश्य किया जाए। सीडीओ मनुज गोयल ने जिले में संचालति गो सदनों की जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र चंद्रा, डीएसपी कमल राम आर्या, पालिका के ईओ श्याम सुंदर, कामिनी कश्यप, डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डॉ. ममता यादव, डॉ. गणेश सिंह परिहार, डॉ. डी. राज मर्तोलिया, डॉ. सुरेश सिंह गर्ब्याल, अंकित नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 08एएलएम04पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed