{"_id":"5b7dac7242c792463b3b5861","slug":"the-goat-celebrated-with-pomp-sacrificed-goats-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, बकरों की कुर्बानी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, बकरों की कुर्बानी दी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के ईदगाह में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बकरीद धूमधाम से मनाई गई। नगर के ईदगाह, नियाजगंज, धार की तूनी और करबला स्थित कादरी मजिस्दों में नमाज अदा करके मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद बकरों कुर्बानी दी गई।
ईदगाह में जामा मजिस्द के पेश ईमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। मजिस्दों में मुस्लिम समुदायों के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी सामर्थ के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक आदि ने गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में हुई नमाज के दौरान कोच लियाकत अली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, डॉ. जेसी दुर्गापाल, दीपेश जोशी, जिया उल रहमान, हाजी शफीक, जुनैद खान, मुमताजखान, मुमताज कश्मीरी, मो. मोहिन खान, कासिम, सर्फराज हुसैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर सोमश्वर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानाराठ और पल्यूड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और ईद की मुबारकबाद दी।