{"_id":"5c36324cbdec2256b9145257","slug":"the-funeral-of-the-deceased-jawan-with-military-honors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ हुई दिवंगत जवान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ हुई दिवंगत जवान का अंतिम संस्कार
Wed, 09 Jan 2019 11:11 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जवान को अंतिम सलामी देते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजखाली के दमतोला क्वैरला गांव निवासी दिवंगत जवान इंद्र सिंह अधिकारी की गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। वहां पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। दिवंगत जवान सेना के सिग्नल कोर में इन दिनों पिथौरागढ़ में तैनात थे, इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे, जहां मंगलवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया।
विज्ञापन
सिपाही इंद्र सिंह अधिकारी दो जनवरी को छुट्टी पर अपने पैतृक गांव दमतोला आए थे। मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सैन्य अस्पताल मालरोड लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को सेना के विशेष वाहन में तिरंगे से लिपटा इंद्र सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा, वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें सैन्य जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। मजखाली स्थित श्मशान घाट में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत से पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए और उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
सैन्य टुकड़ी ने हवा में छह राउंड की फायर दागे। छोटे भाई राजेंद्र अधिकारी और चाचा पूरन अधिकारी ने दिवंगत सिपाही की चिता को मुखाग्नि दी। केेआरसी की तरफ से नायब सूबेदार खुशाल सिंह, गार्ड कमांडर हवलदार कुंदन सिंह, नायक विजय सिंह सलामी देने वहां पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी, कुबेर अधिकारी, कमलेश अधिकारी, तनवीर अहमद सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधि और अन्य लोग भी मौजूद रहे। 35 वर्षीय पुत्र के निधन पर घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।