फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The foundation stone laying ceremony of China-Gobindapur road Golu

गोलूछीना-गोविंदपुर सड़क का किया शिलान्यास

Thu, 21 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone laying ceremony of China-Gobindapur road Golu

सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने गोलूछीना-गल्ली बस्यूरा-गोविंदपुर सात किमी सड़क और दस मीटर आरसीसी पुलिया का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 1.06 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क के निर्माण से स्थानीय गांवों के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


गोलूछीना में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रत्येक क्षेत्र का समान रूप से विकास कर रही है। सरकार की योजना प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने की है, ताकि कोई भी गांव यातायात सुविधा से महरूम नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र में उत्पादित होने वाली फसल को ग्रामीणों को बाजार तक ले जाने में सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुझोली के प्रधान पान सिंह ने अध्यक्षता, संचालन विजय बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, एनडी जोशी, राजू चिलवाल, कुंदन परिहार, कैलाश तिवारी, जगदीश तिवारी, महेंद्र आर्या, निर्मल आर्या, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed