फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The first group will depart from Delhi at short Kailash

छोटा कैलाश के लिए पहला दल कल दिल्ली से रवाना होगा

Sun, 05 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
The first group will depart from Delhi at short Kailash
ओम पर्वत - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। छोटा कैलाश यात्रा छह जून को शुरु हो रही है। छह को 32 यात्रियों का पहला दल दिल्ली से चलकर सात जून की शाम धारचूला पहुंचेगा। इस बार छोटा कैलाश यात्रा करीब एक सप्ताह पहले शुरू हो रही है। बीते सालों में कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरु होने के करीब एक सप्ताह बाद छोटा कैलाश यात्रा शुरु होती थी लेकिन इस बार छोटा कैलाश के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यह यात्रा करीब एक सप्ताह पहले शुरु करने का निर्णय लिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यात्रियों का पहला दल छह जून की शाम को दिल्ली से काठगोदाम के लिए रवाना होगा। 

विज्ञापन


सात जून की सुबह काठगोदाम में कुछ देर विश्राम करने के बाद यह दल धारचूला के लिए रवाना होगा और उसी दिन शाम तक धारचूला पहुंच जाएगा। धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद यात्री अगले पढ़ाव के लिए निकल जाएंगे। छोटा कैलाश यात्रियों का दूसरा दल 10 जून को दिल्ली से रवाना होगा। इस दल में भी 32 यात्री आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी 12 जून से शुरु हो रही है। इस यात्रा की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि केएमवीएन की टीम रूट का सर्वे करके लौट चुकी है। इस बार यात्रियों को काफी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed