फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The fire in the forests of Almora has caused extensive damage to forest resources

Uttarakhand News: जंगलों में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान

Sat, 03 Jan 2026 11:37 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:37 AM IST
सार

अल्मोड़ा में नए साल की शुरुआत ही जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाओं से हुई। रानीखेत सहित चार अलग-अलग इलाकों में लगी आग ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
The fire in the forests of Almora has caused extensive damage to forest resources
होज रील की सहायता से आग बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में नए साल की शुरुआत ही जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाओं से हुई। रानीखेत सहित चार अलग-अलग इलाकों में लगी आग ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाया। फायर यूनिट और वन विभाग के लिए आग बुझाना चुनौती बन गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिनसर के गैराड़ जंगल, मुक्तेश्वर रोड पर क्वारब के पास, गोलना करड़िया क्षेत्र के बख सरसों गांव के पास और रानीखेत के झूला देवी मंदिर के पास जंगल में आग लग गई। लंबे समय से बारिश न होने के कारण जंगल आग के लिए संवेदनशील हैं। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि फायर यूनिट लगातार आग बुझाने में लगी रही। एक तरफ आग बुझाते और दूसरी तरफ नए हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि एमएफई और होज रील की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, जंगल की सूखी पत्तियों और झाड़ियों की वजह से आग जल्दी फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से जंगलों में आग न लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सीजन से पहले आग की घटनाएं होने से वन विभाग की बढ़ी टेंशन

15 फरवरी से वन विभाग का फायर सीजन शुरू होता है। इस बार फायर सीजन से पहले ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। कड़ाके की ठंड में आग लगने की घटनाओं से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं वन्यजीवों को भी खतरा बना हुआ है। बारिश न होने के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे वन विभाग की टेंशन भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed