{"_id":"5f85906e8ebc3e2787335688","slug":"the-fasting-lilaram-hospitalized-ranikhet-news-hld4003327156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईड़ा में पानी के लिए आठवें दिन भी जारी रहा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईड़ा में पानी के लिए आठवें दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ईडा के ग्रामीणों का पानी को लेकर आमरण अनशन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। विपिन चंद्र आर्य, उमेश सिंह, दीपक सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि स्वास्थ्य में गिरावट आने पर चौथे आमरण अनशनकारी लीलाराम को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या का निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ईड़ा में पिछले ढाई माह से पानी की भारी किल्लत है, जिस कारण ग्रामीण वहां आमरण अनशन कर रहे हैं। आमरण अनशन को समर्थन देने उपस्थित मातृ शक्ति जयंती देवी, हंसी देवी, शांति देवी, राधा देवी, देवकी देवी, रीता देवी, रूपा बिष्ट, अनुराधा बिष्ट, हेमा आर्या, ज्योति आर्या, पूजा देवी, सलोनी सहित 10 से अधिक महिलाओं ने एक दिन का उपवास रख आंदोलन का समर्थन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, किशन सिंह, हेमंत सिंह, पुष्कर लाला, मोहन सिंह, गुड्डी देवी, मंजू देवी धर्मा देवी, राधा देवी, राधिका देवी, कुंती देवी, लीला आर्य आदि समर्थन देने पहुंचे। आंदोलनकारियों ने बताया कि, जल संस्थान ने टैंकर से पानी बंटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दोपहर तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। इधर, जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने बताया कि टैंकर से ग्रामीणों के टैंक में पानी चढ़ाने की बात हुई थी, टैंक रोड से ऊपर है, इसके लिए पाइप की व्यवस्था की जा रही है।