{"_id":"580f8fcd4f1c1bc877bc33bd","slug":"the-exclusion-of-chinese-materials-china-blew-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामग्री का बहिष्कार, चीन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामग्री का बहिष्कार, चीन का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
चीन का पुतला फूंकते अभाविप के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने चाइनीज सामग्री का बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों आतंकी घटना में 19 सैनिक शहीद हुए थे, लेकिन इस मसले में चीन पाकिस्तान को सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने लोगों का आह्वान किया कि वह चीनी वस्तु का विरोध करें। दीपावली पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल किया जाए। कहा कि चाइनीज सामग्री का बहिष्कार किए जाने से चीन कमजोर होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस दौरान चीन का पुतला भी फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में संगठन मंत्री मनीष राणा, नगर मंत्री कैलाश बिष्ट, मोहित, नगर प्रमुख मनीष भैसोड़ा, नगर संयोजक मयंक कांडपाल, अक्षय पांडेय, सौरभ, साहिल बेलवाल, अनिकेत सिंह नेगी, राहुल रौतेला, राहुल अधिकारी, पंकज सिंह नेगी, हेमंत रेखाड़ी, गौरव पांडेय थे।
विज्ञापन