फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The engine of the roadways bus caught fire as soon as it reached the station in almora

Almora News: स्टेशन पर पहुंचते ही रोडवेज बस के इंजन में धधकी आग, अफरातफरी मची; बड़ा हादसा होने से बचा

Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
सार

बरेली से आ रही बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस के इंजन में सोमवार दोपहर अल्मोड़ा बस स्टेशन पर पहुंचते ही आग धधक गई। बोनट से धुआं उठते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इंजन में आग लगने से पहले बस में सवार करीब 12 यात्री उतर चुके थे।

विज्ञापन
The engine of the roadways bus caught fire as soon as it reached the station in almora
अल्मोड़ा में आग से जला रोडवेज बस का बोनट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से आ रही बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस के इंजन में सोमवार दोपहर अल्मोड़ा बस स्टेशन पर पहुंचते ही आग धधक गई। बोनट से धुआं उठते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही इंजन में आग लगने से पहले बस में सवार करीब 12 यात्री उतर चुके थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक-परिचालक ने शोर मचाकर बस में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया और आसपास के लोगों ने पानी डाला जिससे आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के बागेश्वर डिपो की बस (यूके 07 पीए-4216) दोपहर करीब एक बजे बरेली से अल्मोड़ा बस अड्डे पर पहुंंची। जैसे ही बस में सवार करीब 12 यात्री उतरे और चालक-परिचालक नीचे उतरने को थे कि तभी बोनट से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस के बोनट में आग धधक गई। चालक-परिचालक ने बस में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना शुरू किया और शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हुए और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। आग से इंजन तो जल गया लेकिन बस की शेष बॉडी बच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।

विज्ञापन

यात्रियों को उतारने के बाद बस को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ लेते समय बोनट के अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। बस में मौजूद अग्निशमन यंत्र के साथ ही पानी से आग पर काबू पाया। जरूरी सामान के साथ इलेक्ट्रीशियन को अल्मोड़ा रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल सिंह, फोरमैन, बागेश्वर डिपो।

पहले भी हुए हैं बसों में ब्रेकडाउन
रोडवेज की खटारा बसों में पहले भी कई बार ब्रेकडाउन हो चुके हैं। सफर के दौरान बसें रास्ते में कब दगा दे जाएं, इसको लेकर यात्री चिंतित रहते हैं। बसों के ब्रेक डाउन से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बीते साल 28 जुलाई से अब तक कई बार ब्रेकडाउन हो चुके हैं।

रोडवेज बसों ने कब- कब दिया धोखा

  • 28 जुलाई 2024 को हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही बस चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी।

  • 29 अगस्त 2024 को बागेश्वर डिपो की बरेली से बागेश्वर जा रही बस अल्मोड़ा के चौघानपाटा में खराब हुई।

  • 30 अगस्त 2024 को अल्मोड़ा -मासी बस करबला में खराब हो गई थी।

  • 20 सितंबर 2024 को लोअर माल रोड स्थित कार्यशाला से रवाना हुई रोडवेज की मासी बस करबला के पास खराब हो गई।

  • 21 अप्रैल 2025 को बस संख्या यूके-07पीए-4223 देहरादून से अल्मोड़ा लौट रही थी। अल्मोड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले ही करबला के पास बस के इंजन की फैन बेल्ट टूट गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed