फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The driver was crushed under the pickup, and the DM sent him to the hospital in his car.

Almora News: पिकअप के नीचे दबा चालक, डीएम ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The driver was crushed under the pickup, and the DM sent him to the hospital in his car.
अल्मोड़ा। नगर के पपरशैली क्षेत्र में शनिवार का जिला पंचायत के वाहन का चालक अपनी ही पिकअप के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल बेस अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक संजय बिष्ट पपरशैली के पास पिकअप को खड़ा किया। ढलान होने पर गाड़ी नीचे को लुढ़कने लगी। इसी दौरान गाड़ी को रोकने के प्रयास में वह उसकी चपेट आकर उसके नीचे दब गया और बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप उठाकर घायल को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल स्थिति को संभाल लिया। जाम और एंबुलेंस के पहुंचने में हो रही देरी को देखते हुए डीएम अंशुल सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना वाहन उपलब्ध कराया और घायल को तुरंत बेस अस्पताल भिजवाया। उनके निर्देश पर चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पार्षद अमित शाह, अर्जुन बिष्ट सहित अन्य लोग भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को अपनी गाड़ी से भेजने के बाद जिलाधिकारी खुद मौके से पैदल रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी की सीटें खून से लथपथ हो गई थीं। लेकिन उन्होंने मानवीयता को प्राथमिकता दी। डीएम की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना भी हो रही है।



यह बीते शनिवार की रात करीब 8 बजे के करीब की घटना है। घायल चालक को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के घुटनों में अधिक चोट होने के कारण उसे रात 11 बजे करीब हायर सेंटर हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया। - दिनेश परिहार, एनटीडी चौकी प्रभारी

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed