फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The doors of temples closed, people performed Ashtami Pujan in their homes

मंदिरों के कपाट बंद, लोगों ने घरों में किया अष्टमी पूजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
The doors of temples closed, people performed Ashtami Pujan in their homes
बाजार में लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते लॉकडाउन में ढील के दौरान भी बाजार्रों में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। नवरात्र की अष्टमी के कारण केवल फलों की दुकानों पर लोग दिखे। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एसडीएम और पुलिस ने बाजार में अनावश्यक घूमने वालों को फटकारा और घरों को लौटाया।
नवरात्र की अष्टमी के दिन दूध, दही, फल, मेवे वालों की दुकान में ज्यादा भीड़ दिखी। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण लोगों ने घरों में ही पूजा की। इधर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, कोतवाल अरुण वर्मा मय टीम के बाजार का निरीक्षण करने पहुँचे। एक जगह फड़ की दुकान लगा मास्क बेच रहे एक दुकानदार को एसडीएम ने फटकारते हुए उसकी दुकान बंद कराई। वहीं कोतवाल ने बाजार में अनावश्यक घूम रहे युवाओं को जमकर डांट लगाई। पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों को डंडे से भी मारकर बाजार से भगाया। खरीदारी कर रहे लोगों को एसडीएम और पुलिस ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed