फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Directorate of Gardens of the State, sole responsibility of the Deputy Director

एकमात्र उपनिदेशक के जिम्मे प्रदेश का उद्यान निदेशालय

Wed, 14 Feb 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 14 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
The Directorate of Gardens of the State, sole responsibility of the Deputy Director
उद्यान निदेशालय में खाली पड़ी निदेशक की कुर्सी। - फोटो : अमर उजाला

कभी अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज से गुलजार रहने वाले प्रदेश के चौबटिया स्थित उद्यान निदेशालय में आज वीरानी छाई हुई है। उद्यान भवन में अधिकारियों की खाली कुर्सियां मुंह चिढ़ा रही हैं। राज्य बनने के बाद से ही निदेशालय में निदेशक सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारी यहां नियमित रूप से नहीं बैठ रहे। बताया गया है कि कई अधिकारियों का वेतन भी यहीं से निकलता है, लेकिन वह रहते देहरादून में हैं। वर्तमान में पूरे निदेशालय का दारोमदार एकमात्र उपनिदेशक पर है। सुबह अमर उजाला की टीम ने जब निदेशालय की पड़ताल की तो वहां जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिली।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम सुबह 11.30 मिनट पर उद्यान निदेशालय पहुंची। बिजली नहीं होने के कारण कुछ कर्मचारी बाहर गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे थे। निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, अपर निदेशक सहित तमाम अधिकारियों से गुलजार रहने वाला उद्यान भवन में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। निदेशक के पद पर 2015 में डॉ. बीएस नेगी की तैनाती हुई, लेकिन वह मात्र चार बार ही यहां पहुंचे हैं, संयुक्त निदेशक के कक्ष में गए तो पता चला कि इस पद पर नियुक्त आरके सिंह दिसंबर 2017 से यहां आए ही नहीं।
विज्ञापन


अपर निदेशक आरसी श्रीवास्तव भी देहरादून में ही हैं। सूत्रों के अनुसार शोध अधिकारी भी देहरादून में ही हैं। वर्तमान में पूरे निदेशालय का जिम्मा एकमात्र उप निदेशक उमाशंकर सिंह के पास है। फाइलें लेकर कर्मचारियों को कई बार देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed