{"_id":"99674417ee7b0defa15d89005852cb4a","slug":"the-declining-health-of-ansnkarion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच पटवारी क्षेत्रों को स्याल्दे तहसील में मिलाने की मांग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति मल्ली महरौली के बैनर तले आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। चारों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अनशन को आज पांच दिन हो गए हैं लेकिन शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी अनशनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बिसराखेत, धन्याल, गाजर, गुमटी, चकगांव को सल्ट तहसील से विभाजित कर स्याल्दे तहसील में मिलाने की मांग को लेकर समिति के अध्यक्ष हीरा राम, संयोजक आनंद सिंह पटवाल, राम सिंह पटवाल, रघुवीर सिंह बिष्ट का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। चारों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में अब गिरावट आने लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इधर अनशनकारियों के समर्थन में गोविंद शाहा, कुंवर सिंह स्योतरी, गोविंद कठायत, खुशाल सिंह देशवाल, प्रताप सिंह, कुंदन सिंह कठायत, महेश राम ने धरना दिया।
विज्ञापन