{"_id":"6b01df57e10d6ad4260490c6","slug":"the-cycling-competition-team-reached-bageshwar-almora-news-c-231-1-bgs1001-129525-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: साइकिलिंग प्रतियोगिता का दल बागेश्वर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: साइकिलिंग प्रतियोगिता का दल बागेश्वर पहुंचा
Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता का दल शनिवार को बागेश्वर पहुंचा। बागेश्वर पहुंचने पर जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने प्रतिभागियों और दल का स्वागत किया।
10 जिलों से गुजरते हुए 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मुक्तेश्वर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया था। पिथौरागढ़ होते हुए आगे बढ़ रही यह यात्रा शनिवार को बागेश्वर पहुंची जहां पर्यटन विभाग की ओर से दल के स्वागत की व्यवस्था की गई। रविवार सुबह यात्रा रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होगी। इस आयोजन से प्रदेश में साहसिक खेलों व पर्यटन को नई गति मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं व पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।