{"_id":"57f540904f1c1b8a322714c3","slug":"the-crowd-gathered-in-ramleelaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाओं में उमड़ रही दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाओं में उमड़ रही दर्शकों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित रामलीला का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला मंचन में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। गत रात कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम वनवास का मंचन हुआ।
विज्ञापन
हुक्का क्लब की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। कर्नाटकखोला में कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम-कैकई संवाद को देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। अनिल रावत ने दशरथ, ममता ने कैकई के पात्र का अभिनय किया। मुख्य अतिथि जेके शुक्ला थे। कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
नंदादेवी की रामलीला में कैकई-दशरथ संवाद, सुमंत विलाप का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, विशिष्ट अतिथि नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रिक्खू साह थे। उधर सरकार की आली, धारानौला, एनटीडी, राजपुर में भी रामलीला मंचन में काफी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन