फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The court took away from innocent leopard

मासूम को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ

Fri, 10 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 10 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The court took away from innocent leopard

विज्ञापन
वन पंचायत रिठाड़ के सरपंच की 11 वर्षीय बेटी को तेंदुआ आंगन से उठा ले गया। घर से कुछ दूर खेत में उसका शव मिला। बच्ची प्राइमरी स्कूल बंतोली में कक्षा पांच में पढ़ती थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का तीन लाख रुपए का चेक सौंपा है। डीएफओ एनबी सिंह ने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक देहरादून को पत्र लिखा गया है। 

देवनाई घाटी के रिठाड़ वन पंचायत के सरपंच और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंतोली के स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष अर्जुन राणा की बेटी कंचन (11) और लीला (10) बृहस्पतिवार रात नौ बजे आंगन  के सामने बने शौचालय में जा रही थीं। इसी बीच तेंदुआ कंचन पर झपट पड़ा और उठा ले गया।
विज्ञापन


कंचन के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने तेंदुए का पीछा किया। घर से कुछ दूरी पर उन्हें बच्ची का शव खेत में मिला। घटना की सूचना मिलने पर वन रेंजर श्याम सिंह करायत, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देशदीपक वर्मा, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, मां भगवती संगठन देवनाई के अध्यक्ष किशन बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता पन नाथ, मंगल राणा, चंदन बरोलिया, किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया देर रात घटना स्थल पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने मासूम का पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीओ एसएन त्रिपाठी, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बच्ची के पिता को मुआवजे का तीन लाख रुपए का चेक सौंपा। विधायक चंदन दास ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed