फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the couple ate poison, both deid

बग्वालीपोखर के डोटलगांव में पति पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
the couple ate poison, both deid
मृतक पति सुंदर शाही और पत्नी भावना शाही का फाइल फोटो - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के डोटलगांव में रविवार की रात दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में कमरे के अंदर दोनों की कराह सुनकर पिता ने ग्रामीणों की सूचना दी। ग्रामीण दंपति को रानीखेत के राजकीय अस्पताल ला रहे थे लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि पति को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। दंपति का चार माह का बेटा है।
विज्ञापन

डोटलगांव निवासी सुंदर सिंह (26) पुत्र मंगल सिंह और उसकी पत्नी भावना शाही (24) ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार रात में सुंदर के माता-पिता ने खाना खाया और वे ऊपर के कमरे में सोने चले गए, जबकि सुंदर और भावना नीचे के कमरे में सोए थे। साढ़े नौ बजे जब सुंदर के पिता मंगल सिंह बाहर आए तो कमरे से दोनों के कराहने की आवाज सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी, दरवाजा तोड़ा तो दोनों अंदर बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को निजी वाहन से रानीखेत लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही भावना ने दम तोड़ दिया। सुंदर सिंह को रानीखेत में डॉक्टरों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी भी शाम को मौत हो गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने सुंदर की मौत की पुष्टि की है। रानीखेत के नायब तहसीलदार हेमंत माहरा ने बताया कि भावना कुछ दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed