फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The contract workers were at work outs Water Institute

जल संस्थान के ठेका श्रमिक  कार्य बहिष्कार पर गए

Tue, 15 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के आह्वान पर जल संस्थान के ठेका श्रमिक ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर संविदा पर तैनाती की मांग को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। श्रमिकों ने आज भी गांधी पार्क पर धरना दिया और मांगों को लेकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने प्रशासन से हुई वार्ता विफल हो गई है। हड़ताल से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

ठेका श्रमिकों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में धरना दिया। इस असर पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग में संविदा पर रखने की मांग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ठेकेदारी प्रथा में श्रमिकों का उत्पीडन हो रहा है, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विभाग में श्रमिक  वाल्व आपरेटर, पंप आपरेटर, लाइनमैन, टैंकर चालक, कंप्यूटर आपरेटर, सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट पदों कार्यरत हैं। यह सभी कार्मिक कार्य बहिष्कार पर चले रहे हैं। इससे पेयजल पूर्ति सहित यह कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है। धरने पर शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, सचिव देवेंद्र जोशी, दीप फत्र्याल, हर सिंह सिजवाली, प्रताप सिंह, गिरजा दुर्गापाल, सुंदर सिंह, संतोष सिंह, भूपाल सिंह, पान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह, नवीन जोशी, मनीष मेर, गोविंद भोजक, गोविंद नयाल, गोविंद ढै़ला, गोविंद बोरा, सुंदर सिंह, कैलाश सिंह, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, राजू पाठक आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलापूर्ति सुचारू बनाए रखने को होंगे हरसंभव प्रयास
अल्मोड़ा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने कहा है कि श्रमिकों के कार्य बहिष्कार पर जाने के कारण विभाग जलापूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा है कि पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 05962-231289, 234136 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पाइप लाइनों के वाल्व आपरेशन जलापूर्ति वितरण करने में किसी भी नए तैनात कार्मिक को आंशिक कठिनाई होगी। जिससे पेयजल वितरण में कुछ समय अनियमितता होना स्वाभाविक है। उन्होंने श्रमिकों के कार्य बहिष्कार स्थगित होने तक जलापूर्ति में विभाग के सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed