{"_id":"56d0eee4437ba31635febf4e066c72e2","slug":"the-colorful-splash-of-late-night-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदादेवी महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सोमवार दिन में जूनियर, सीनियर वर्ग की कुमाउंनी गायन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गर्वित तिवारी, अंकिता पंत अव्वल रहे। मंगलवार 22 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से ड्योड़ीपोखर मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।
रविवार रात दर्पण संस्था के कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। देवी वंदना, झोड़ा, छपेली आदि रंगारंग प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
संचालन विभू कृष्णा ने किया। प्रसिद्ध लोकगायक मोहन सिंह रीठागाड़ी के पुत्र प्रताप सिंह रीठागाड़ी ने विलुप्त हो रही विधा बैर, भगनौल गाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद मंदिर परिसर में अलग-अलग वर्गों में कुमाउंनी गायन प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में 13, सीनियर वर्ग में 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
जूनियर वर्ग में गर्वित तिवारी, अंजलि आर्या, हिमांशु मनराल, काव्या गुररुानी अव्वल रहे। सीनियर वर्ग में अंकिता पंत, अंकिता भट्ट, दीपक कुमार विजेता रहे।
त्रिभुवन गिरि महाराज, गिरीश चंद्र जोशी, मुकेश मेहता, महिपाल मेहता निर्णायक थे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।
वहां मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, मनोज वर्मा, विद्या बिष्ट, लता बोरा, लीला जोशी, मीना भैसोड़ा, लता तिवारी, सोनिया कर्नाटक, भगवती बिष्ट, गीता महरा आदि मौजूद थे।
मेला समिति के मुख्य संयोजक दिनेश गोयल ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से ड्योढ़ीपोखर मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।
जुलूस नगर की मुख्य बाजारों से होकर नंदादेवी मंदिर परिसर पहुंचेगा। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम देंगे। मां नंदा सुनंदा के डोले की शोभायात्रा बुधवार 23 सितंबर को सायं चार बजे से मदिर परिसर से शुरू होगी।