फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The color of indigenous apple will be seen in Chaubatia's litigants

चौबटिया की वादियों में दिखेगी स्वदेशी सेब की रंगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The color of indigenous apple will be seen in Chaubatia's litigants
चौबटिया उद्यान गार्डन में सेब के पौधों की नर्सरी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उद्यान निदेशालय चौबटिया का गौरवशाली अतीत फिर से लौटने की उम्मीद है। अमेरिकी सेब के लालच में डेढ़ दशक पहले गार्डन से स्वदेशी प्रजाति के पेड़ों को काट दिया गया था, पर अमेरिकी प्रजाति यहां सफल नहीं हो सकी। ऐसे में गार्डन में फिर से रेड डेलीसेस, फैनी, अर्ली सनोरी, राइमर जैसी स्वेदशी सेब के मदर प्लांट को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नर्सरी में आठ हजार पौध उगाई गई हैं, जिनमें से तीन हजार पौध यहीं गार्डन में लगेंगे।
विज्ञापन

1953 में चौबटिया में 106.91 हेक्टेअर भूमि पर बगीचा और रिसर्च सेंटर स्थापित किया गया था। एक जमाने में उद्यान निदेशालय की देखरेख में चौबटिया उद्यान में 400 क्विंटल सेब का उत्पादन होता था, लेकिन समय बीतने के साथ यह गार्डन तंत्र की बेरुखी का शिकार हो गया। हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड में भी यहीं के रिसर्च सेंटर से सेब के पौधे जाते थे। 2005-06 में बगीचे में स्वदेशी प्रजाति के सेब के पौधों का सफाया कर अमेरिकी रेड फ्यूजी, रेड चीफ, डे बर्न जैसी बौनी प्रजाति के पौधे लगाए गए। पर ये पौधे यहां की जलवायु में पनप नहीं पाए। ऐसे में फिर से स्वदेशी सेब के मदर प्लांट को संरक्षित किया जा रहा है। साथ ही कुछ विदेशी प्रजाति के पौधो की नर्सरी भी तैयार की जा रही है। किसानों की डिमांड पर यहां से पौधे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

स्वेदशी प्रजाति के सेब फायदे का सौदा हैं। नर्सरी में ग्रोथ अच्छी है और तीन से चार साल में फल लगने लगेेंगे। स्वदेशी प्रजाति के एक पेड़ में पांच-पांच क्विंटल तक उत्पादन होता है। इस बार गार्डन में सेब का उत्पादन बढ़ा है। पिछले साल 12 क्विंटल हुआ था जबकि इस बार 42 क्विंटल सेब का उत्पादन हुआ है। -दामोदर जोशी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, उद्यान निदेशालय चौबटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed