फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The cheers of Bharat Mata echoed all around.

Almora News: भारत माता के जयकारों की चारों तरफ गूंज

Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The cheers of Bharat Mata echoed all around.
अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पुलिस ने नगर में बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए जिनकी गूंज चारों तरफ सुनाई दी। जवानों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने अपने कार्यालय से बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरा जवानों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाए। पूरा नगर तिरंगे में रंगा नजर आया। जवानों ने नगर में घूमकर लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। एसएसपी राजगुरु ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान देश की सुरक्षा में शहीद हुए पुलिस जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई। वहां सीओ विमल प्रसाद, कोतवाल अरुण कुमार, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, एसआई सौरभ भारती, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। भतरौंजखान में थानाध्यक्ष मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने तिरंगा हाथ में लिए बाजार में रैली निकाली। देघाट में थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में रैली निकली। सोमेश्वर में भी पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रानीखेत में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुलिस कर्मियों ने एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। कई स्थानीय लोग भी उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए और देश भक्ति का परिचय दिया। वहां देवेंद्र सिंह नेगी, रिंकी सिंह, योगेंद्र प्रकाश, मुदस्सर आजम, रीतू कोरंगा, अंकिता, कवित्री, डूंगर सिंह, नरेंद्र सिंह, जीवन भंडारी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने किया वीरों को नमन
रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्क चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्राम पंचायत खनियां के शहीद हवलदार जीवन सिंह की स्मृति में गांव में शिलाफलकाम स्थापित किया गया। वीरांगना गीता देवी सहित अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद को पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वीरांगना गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


आईटीबीपी के जवानों ने निकाली रैली, लोगों में भरा देश भक्ति का जोश
अल्मोड़ा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आईटीबीपी के माउंटेन ड्राइविंग स्कूल कोसी के जवानों ने यहां से नगर के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा रैली निकालकर लोगों में देश भक्ति का जोश भरा। इस दौरान लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में 28 अधिकारी और 140 से अधिक जवान शामिल रहे। सेनानी अनिल सिंह बिष्ट ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed