{"_id":"5cbb5f83bdec2275a46a208f","slug":"the-chaotic-elements-sabotage-in-shiv-mandir-of-garud-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरड़ गांव के शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरड़ गांव के शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की
Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
गैरड़ गांव में गधेरे में फैंकी मंदिर की मूर्तियां और अन्य सामग्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत विकासखंड के गैरड़ गांव में प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति, कलश और दानपात्र को गधेरे में फेंक दिया। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है।
गैरड़ गांव का प्राचीन शिव मंदिर ग्रामीणों की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। इस मंदिर में दूर दराज से लोग आकर पूजा अर्चना करने आते हैं। शनिवार की सुबह कु छ ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने वहां शिवजी की मूर्ति और घंटियां नहीं देखी। आनन फानन में क्षेत्रवासियों को इसकी सूचना दे दी। इससे मौके पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने नीचे गधेरे में देखा तो वहां कलश, घंटियां, शिवजी की मूर्ति और दानपात्र पड़ा हुआ था। हालांकि दानपात्र को तोड़ा नहीं गया है। प्रधान मोहन सिंह बिष्ट ने तत्काल इसकी सूचना उप राजस्व निरीक्षक को दी।
उपराजस्व निरीक्षक उमेश नयाल ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। सोमवार को मंदिर में जाकर पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम यहां एक शराबी घूम रहा था, वह देर रात लोगों को गालियां दे रहा था। बाद में ग्रामीणों को आता देख वह भाग गया। ग्रामीण उसकी भी पड़ताल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गधेरे में पड़ी मूर्ति और अन्य सामान फिर से मंदिर में रख दिए हैं।