फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The chaotic elements burnt the documents of the Sarikwad Saraswati Shishu Mandir

अराजक तत्वों ने ताड़ीखेत सरस्वती शिशु मंदिर के दस्तावेज जलाए  

Fri, 15 Feb 2019 11:39 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूराे रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूराे रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Fri, 15 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
The chaotic elements burnt the documents of the Sarikwad Saraswati Shishu Mandir
ताड़ीखेत शिशु मंदिर के अलमारी में इस तरह से लगाई गई है आग - फोटो : amar ujala
ताड़ीखेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कुछ अज्ञात तत्वों ने कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अलमारी के अंदर रखे कागजातों में आग लगा दी। यह घटना देर शाम छुट्टी के बाद की है। हालांकि इस मामले में भी स्कूल प्रशासन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छुट्टी के बाद कुछ अराजक तत्व स्कूल में घुस गए।  उन्होंने कार्यालय के दरवाजे का कुंडा तोड़ा। अंदर अलमारी का ताला तोड़कर कागजातों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ देखने के बाद भी कोई नजर नहीं आया। हालांकि अभी इस मामले में स्कूल प्रशासन किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। स्कूल के शिक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद उन्हें सूचना मिली थी, जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां दरवाजे का कुंडा टूटा मिला अंदर देखा तो अलमारी के अंदर रखे दस्तावेजों में आग लगी हुई थी।  इधर पुलिस का कहना है कि ताड़ीखेत सरस्वती शिशु मंदिर में घटना हुई है, लेकिन इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed