{"_id":"57e030934f1c1b1a03a8287f","slug":"the-candle-lighting-tribute-to-martyred-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल जलाकर दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल जलाकर दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहीद पार्क और चौक बाजार में हुए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में पाक प्रशिक्षित आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 20 जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद पार्क और चौक बाजार में हुए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में पाक प्रशिक्षित आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 20 जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
साईं निष्काम सेवा समिति द्वारा चौक बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, समिति के अध्यक्ष गिरीश धवन, पूरन रौतेला, नवीन जोशी, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, पंकज कांडपाल, केवल सती, जीवन नाथ वर्मा, गोविंद पिलख्वाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर व्यापार मंडल के तत्वावधान में मिलन चौक के निकट शहीद पार्क में भी केंडल जलाकर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा व्यापारी और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन