फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Call of the Wounded Himalayas: A Group of Thinkers to Gather in Almora on the 22nd

घायल हिमालय की पुकार: 22 को अल्मोड़ा में जुटेगी विचारकों की टोली

Mon, 21 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Call of the Wounded Himalayas: A Group of Thinkers to Gather in Almora on the 22nd
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की यहां माल रोड स्थित एक परिसर में हुई बैठक में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले शमशेर स्मृति समारोह की रूपरेखा तय की गई। बताया गया कि इस बार अनियंत्रित विकास से घायल हिमालय विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी।
विज्ञापन

वाहिनी के अजयमित्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संगोष्ठी सुबह 11 बजे से स्थानीय सेवाय होटल के सभागार में होगी। हिमालयी वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह मिराल हिमालयी क्षेत्र में मंडरा रहे ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के खतरे पर स्लाइड शो के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही गांधीवादी विचारक और पर्यावरणविद् कुमार कलानंद मणि अनियंत्रित विकास से घायल हिमालय विषय पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला ने उत्तराखंड की भू-राजनीतिक एकता के लिए वाहिनी के दिवंगत नेता डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट के योगदान को याद किया। अध्यक्षता वाहिनी के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा और संचालन दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। वहां रेवती बिष्ट, जंगबहादुर थापा, जगत रौतेला, अजय मेहता, बिशन दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed